Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स एजेंसी की मनमानी- न कर्मियों को वेतन...

जबलपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स एजेंसी की मनमानी- न कर्मियों को वेतन मिल रहा, न हो रही साफ-सफाई

जबलपुर के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स एजेंसी मेसर्स प्रकाश सिक्योरिटी ने नियमों को दरकिनार रख तांडव मचा रखा है। सीएचसी/पीएचसी में विगत 3 माह से टेंडर की शर्तों के अनुरुप साफ सफाई के लिये आवश्यक सामग्री प्रदान न किए जाने, आउटसोर्स सफाई कर्मियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को तीन माह से वेतन का भुगतान ना किए जाने की शिकायत जबलपुर के संयुक्त कलेक्टर रिषभ जैन को ज्ञापन सौंपकर की गई। प्रतिनिधि मंडल को कार्यवाही का आश्वासन मिल है।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय एवं आलोक अग्निहोत्री ने बताया कि आउटसोर्स एजेंसी के द्वारा सफाई सामग्री न उपलब्ध कराने के कारण अस्पताल में साफ सफाई नही हो पा रही है, इससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

इसके अलावा आउटसोर्स एजेंसी मेसर्स प्रकाश सिक्योरिटी द्वारा काम करवाने के पश्चात आउटसोर्स सफाई कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों को वेतन का भुगतान न कर नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का कहना है कि आउटसोर्स एजेंसी आखिर किसकी शय पर टेंडर की शर्तों की अनदेखी कर मनमानी पर उतारू है।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के योगेश चौधरी, देवेंद्र पचौरी, नरेश शुक्ला, राजेन्द्र तेकाम, बृजेश मिश्रा, प्रशांत सोधिया, सतेन्द्र ठाकुर ने कलेक्टर जबलपुर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल वेतन का भुगतान कराने के निर्देश देने और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Latest News