दीपावली से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के लाखों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ जाएगा, वहीं पेंशनर्स को भी महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ जनवरी 2026 से दिया जाएगा। जनवरी से सितंबर तक के नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा, जबकि अक्टूबर माह के वेतन, जिसका भुगतान नवंबर में होगा, से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि नकद मिलने लगेगी। इसके साथ ही प्रदेश के पेंशनर्स के लिए भी जुलाई 2026 से महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए लगातार निर्णय ले रही है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले बुधवार को इंदौर में आयोजित ‘मध्यप्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में निवेश और विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की थी।
इस दौरान उन्होंने बताया कि उद्योग अनुकूल नीतियों के चलते मध्यप्रदेश में करीब 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने प्रदेश की लगभग 76 हजार करोड़ रुपये की निर्यात क्षमता, धार्मिक पर्यटन से अर्थव्यवस्था में आ रहे बदलाव और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बढ़ते निवेश का भी उल्लेख किया।
साथ ही ग्वालियर के TMZ और इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर आर्थिक कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं को प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया।

![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)




![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)

