Tuesday, September 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में आज का मौसम: 30 से ज्यादा जिलों में बारिश...

मध्य प्रदेश में आज का मौसम: 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है, प्रदेश में इस सीजन में अब तक 47 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, वहीं दक्षिणी हिस्से से ट्रफ भी गुजर रही है। इस कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार 28 जून को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, ओरछा, सागर, बालाघाट, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, मैहर, भिंड, नरसिंहपुर और डिंडोरी में भी बारिश होने की संभावना है।

रविवार 29 जून के लिए बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार 29 जून को रीवा, सीधी, सिंगरौली, गुना, अशोकनगर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर में भी बारिश होने के आसार हैं।

Related Articles

Latest News