Today Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 23 जुलाई 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दिख रही है और सोने की कीमतों में 950 रुपये से लेकर 1,050 रुपये तक की तेजी है। वहीं आज चाँदी के दाम में भी वृद्धि देखी जा रही है।
24 कैरेट सोने का भाव
आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,330 रुपये से लेकर 1,02,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
22 कैरेट सोने का भाव
सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 93,800 रुपये से लेकर 93,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
चाँदी का भाव
दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी के दाम में 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी है और चाँदी 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,02,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,02,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,02,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











