कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ऑनलाईन पोर्टल ई-कृषि यंत्र अनुदान के लिये वेबसाइट https://dbt.mpdage.org पर यंत्र हैप्पी सीडर और सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर के आवेदन 24 जुलाई 2025 से आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जायेगा एवं पृथक से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जावेगी।
यह यंत्र गेहूं, धान एवं अन्य फसल की कटाई उपरांत बिना जुताई किए सीधे बोनी हेतु अत्यंत उपयोगी है। इन यंत्रों के द्वारा खेत में बची नरवाई, पराली को जमीन में सीधे मिला देते हैं जिससे किसानों को नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और पराली, नरवाई खेत में खाद का काम करेगी। यंत्रों की अनुमानित कीमत 2 लाख से 3.5 लाख रुपये है, जिस पर शासन द्वारा 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक अनुदान (अधिकतम राशि 0.85 से 1.20 लाख रुपये) देय है।
कृषक को आवेदन करने हेतु दस्तावेज आधार कार्ड, जमीन की खतौनी (बी-1), सहायक कृषि यंत्री जबलपुर के नाम से 4 हजार 500 रूपये का बैंक डिमांड ड्राफ्ट जो आवेदक किसान के स्वयं के खाते से बना होना चाहिए। ट्रेक्टर (45 एचपी से अधिक) का पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी), आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एससी, एसटी वर्ग हेतु जाति प्रमाण-पत्र और कृषक के बैंक खाते की छायाप्रति आवेदन के साथ ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है।










