Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरमौसम: 28 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण...

मौसम: 28 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण की ओर खिसक सकता है मानसून

Today Weather Update: मौसम विभाग ने आज से 28 जुलाई तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को कड़ी धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 4 से 5 दिनों तक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 27 जुलाई को मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे जमीन की ओर बढ़ेगा, जिससे मानसून दक्षिण की ओर खिसक सकता है। इससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारीश होने का अनुमान है।

IMD ने आज से 28 जुलाई तक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई है। 26 और 28 जुलाई को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में बारिश होने की संभावना है। 27 से 28 जुलाई को गुजरात क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश होने की संभावना है। साथ ही आज से 27 जुलाई को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। आज जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 27 से 29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान है।

Related Articles

Latest News