Homeखास खबरआज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, पहाड़ी इलाकों...

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, पहाड़ी इलाकों में चेतावनी

देश की राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हलकी बारिश के आसार बने हुए है। वहीं देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हलकी बारिश के आसार बने हुए है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों से आज भी राहत मिलेगी। गुरूवार को पूरे दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे और सुबह-सुबह भारी बारिश हुई। लोगों को जलभराव से यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा उत्तर पश्चिमी राज्य पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भी हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं बिहार के कुछ जिलों में भी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इस बीच तटीय इलाके कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश आपदा का कारण बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ लोगों से सतर्क रहने का अपील की गई है।

Related Articles

Latest News