Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरमौसम का पूर्वानुमान: देश के कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज...

मौसम का पूर्वानुमान: देश के कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तमिलनाडु में तेज बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तमिलनाडु में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पुद्दुचेरी और कराईकल में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।               

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर आज  तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं आज भीतरी कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, ओडिशा, तेलंगाना और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है।

Related Articles

Latest News