प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में कुल 4900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान तूतीकोरिन में 450 करोड़ रुपये की लागत से बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया गया।
पीएम मोदी ने चिदंबरनार बंदरगाह पर 285 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नॉर्थ कार्गो बर्थ-III का भी लोकार्पण किया गया।
रेलवे क्षेत्र में भी तीन बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें मदुरै-बोदिनायक्कनूर लाइन का विद्युतीकरण, नागरकोइल-कन्याकुमारी और अरलवयमोझी-नागरकोइल खंडों का दोहरीकरण शामिल है।
साथ ही सड़क निर्माण के दो दो मेगा प्रोजेक्ट्स भी राष्ट्र को समर्पण किया। जिसमें एनएच-36 पर सेठियाथोप से चोलापुरम तक 50 किलोमीटर की फोर लेन सड़क और एनएच-138 पर तूतीकोरिन बंदरगाह तक 6 लेन का संपर्क मार्ग शामिल है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी 550 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एक प्रमुख विद्युत पारेषण परियोजना की आधारशिला भी रखी। यह कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र से बिजली की आपूर्ति को सुदृढ़ बनाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने यूके-भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते को भारतीय उत्पादों के लिए बेहतर अवसर बताया वहीं उन्होंने कहा इससे देश में रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही इसका लाभ तमिलनाडु को भी होगा।











