Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरखराब मौसम के चलते किन्नर कैलाश यात्रा पूरी तरह बंद,अब तक 5...

खराब मौसम के चलते किन्नर कैलाश यात्रा पूरी तरह बंद,अब तक 5 यात्रियों की मौत; DC ने दी चेतावनी

रिकांगपियो  : लगातार बारिश, भूस्खलन और धुंध के कारण किन्नौर जिला प्रशासन ने किन्नर कैलाश यात्रा को पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि यात्रा को 15 जुलाई से आधिकारिक रूप से स्थगित कर दिया गया था और अब इसे पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। मेलिंग खट्टा में फंसे यात्रियों को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है।यात्रा के वैकल्पिक रूटों पर पुलिस, होम गार्ड और वन विभाग की टीम तैनात रहेंगी ताकि कोई चोरी-छिपे यात्रा न कर सके। इस वर्ष अब तक 6596 लोगों ने यात्रा की थी, जिनमें से 5 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।

_20250819085917_1

Related Articles

Latest News