Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब पिलाकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, चार युवक गिरफ्तार

शराब पिलाकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, चार युवक गिरफ्तार

खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातु बड़काटोली गांव के पास कारो नदी से 18 अगस्त को एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान सोटेया गांव निवासी बंधना उरांव के पुत्र 25 वर्षीय सोनू उरांव के रूप में हुई थी।  पुलिस ने इस संबंध में रनिया थाना कांड संख्या 25/25 दर्ज कर छापेमारी की।

छापेमारी के क्रम में पता चला कि बीते 14 अगस्त को सोनू उरांव मोटरसाइकिल से सनिका मुंडा के साथ खूंटी आया था। उसी शाम सनिका मुंडा, मधु मुंडा और अन्य साथियों ने तोरपा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरुंग में शराब पीने के बाद सोनू की जमकर पिटाई की और  हत्या कर दी। बाद में शव को छिपाने की नीयत से कारो नदी के पुल से फेंक दिया।

हत्या का कारण करीब पांच माह पहले मधु मुंडा के पिता का शव कुएं में मिला था। मधु को शक था कि उसके पिता की हत्या सोनू उरांव ने की है। इसी वजह से योजना बनाकर सोनू की हत्या कर दी गई। खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध स्वीकर किया है। साथ ही कांड में प्रयुक्त शराब की बोतलें और कई सामान बरामद किए गए हैं।

Related Articles

Latest News