एनसीईआरटी ने कक्षा 3 से 12 तक के पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष मॉड्यूल शामिल किया है, जिसकी अमरोहा में शिक्षक और छात्र-छात्राओं द्वारा सराहना की जा रही है। केंद्र सरकार के इस कदम की जमकर प्रशंसा करते हुए शिक्षकों का कहना है कि इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना प्रबल होगी।
कक्षा 3 से 8 तक के लिए “ऑपरेशन सिंदूर–वीरता की गाथा” और कक्षा 9 से 12 तक के लिए “ऑपरेशन सिंदूर–सम्मान और बहादुरी का मिशन” मॉड्यूल जोड़े गए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि इससे वे सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होंगे। इस ऑपरेशन ने साबित किया कि भारत आतंकवाद और उसके आकाओं को किसी भी कीमत पर बख्शेगा नहीं। बच्चों में सेना में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा भी बढ़ेगा।











