पश्चिम मध्य रेल ने दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पूजा त्यौहारों पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01704/01703 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा के मध्य 5-5 ट्रिप साप्ताहिक एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोचेस रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मैक्सी, देवास एवं इन्दौर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।
गाड़ी संख्या 01704 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01704 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 25 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रीवा स्टेशन से रात 22:50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना मध्यरात्रि 00:05 बजे, मैहर 00:30 बजे, कटनी 01:40 बजे, जबलपुर 02:50 बजे, नरसिंहपुर 04:00 बजे, गाडरवारा 04:30 बजे, पिपरिया 05:02 बजे, इटारसी 07:00 बजे, नर्मदापुरम 07:33 बजे, रानी कमलापति 08:43 बजे, भोपाल 09:00 बजे, संत हिरदाराम नगर 09:33 बजे, सीहोर 10:05 बजे, शुजालपुर 11:05 बजे, मैक्सी 11:50 बजे, देवास 13:21 बजे, इन्दौर 14:15 बजे और रविवार दोपहर 15:05 बजे डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 01703 डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा स्पेशल ट्रेन
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01703 डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन से रात 21:20 बजे प्रस्थान कर, इन्दौर 21:45 बजे, देवास 22:30 बजे, मक्सी 23:30 बजे, पहुंचकर अगले दिन शुजालपुर मध्यरात्रि 00:25 बजे, सिहोर 01:12 बजे, संत हिरदाराम नगर 02:45 बजे, भोपाल 03:35 बजे, रानी कमलापति 03:52 बजे, नर्मदापुरम 05:18 बजे, इटारसी 05:40 बजे, पिपरिया 06:50 बजे, गाडरवारा 07:22 बजे, नरसिंहपुर 07:54 बजे जबलपुर 09:00 बजे, कटनी 10:20 बजे, मैहर 11:20 बजे, सतना 12:20 बजे और सोमवार दोपहर 13:30 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।










