भारतीय रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराये पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेनें मध्य रेलवे से प्रारम्भ अथवा टर्मिनेट होकर पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
सभी ट्रेनों को पश्चिम मध्य रेल के शामगढ़, भवानीमंडी, रामगंजमण्डी, कोटा, सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी एवं भरतपुर जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
पुणे-निजामुद्दीन-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01491 पुणे-हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26.09.2025 से 28.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से सायं 17:30 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन शनिवार को रात 20:00 बजे हज़रत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01492 हज़रत निजामुद्दीन-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को हज़रत निजामुद्दीन से रात 21:25 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन रविवार को रात्रि 23:55 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव
लोणावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, शामगढ़, भवानीमंडी, रामगंजमण्डी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन एवं मथुरा जंक्शन।
पुणे-सांगानेर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 01433 पुणे-सांगानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24.09.2025 से 26.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार को पुणे से सुबह 09:45 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन गुरुवार को प्रातः 05:40 बजे सांगानेर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01434 सांगानेर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को सांगानेर से सुबह 11:35 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 09:30 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव
लोणावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत जंक्शन, अंकलेश्वर, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, रामगंजमण्डी, कोटा जंक्शन एवं सवाई माधोपुर।
पुणे-निजामुद्दीन-पुणे द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 01483 पुणे-हज़रत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को पुणे से सायं 17:30 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन बुधवार एवं रविवार को रात 20:00 बजे हज़रत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01484 हज़रत निजामुद्दीन-पुणे द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को हज़रत निजामुद्दीन से रात 21:25 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन गुरुवार एवं सोमवार को रात्रि 23:55 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव
लोणावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, भवानीमंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन एवं मथुरा जंक्शन।
पुणे-सांगानेर-पुणे द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 01411 पुणे-सांगानेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 25.09.2025 से 06.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को पुणे से सुबह 09:45 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन शुक्रवार एवं सोमवार को प्रातः 06:45 बजे सांगानेर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01412 सांगानेर-पुणे द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26.09.2025 से 07.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को सांगानेर से सुबह 11:35 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन शनिवार एवं मंगलवार को सुबह 09:30 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव : लोणावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत जंक्शन, अंकलेश्वर, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, भवानीमण्डी, रामगंजमण्डी, कोटा जंक्शन एवं सवाई माधोपुर ।
पुणे-सांगानेर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 01405 पुणे-सांगानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26.09.2025 से 07.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से सुबह 09:45 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन शनिवार को प्रातः 06:45 बजे सांगानेर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01406 सांगानेर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को सांगानेर से सुबह 11:35 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन रविवार को सुबह 09:30 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव
लोणावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत जंक्शन, अंकलेश्वर, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, भवानीमण्डी, रामगंजमण्डी, कोटा जंक्शन एवं सवाई माधोपुर।











