Homeखास खबरउधना-छपरा, मुंबई-बनारस सहित चार जोड़ी त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

उधना-छपरा, मुंबई-बनारस सहित चार जोड़ी त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

भारतीय रेलवे द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा के लिए दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान पश्चिम रेलवे से प्रारम्भ अथवा टर्मिनेट होने वाली मुंबई सेंट्रल- बनारस, वडोदरा-गोरखपुर, उधना-मऊ और उधना-छपरा के बीच विशेष किराए पर त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

मुंबई सेंट्रल-बनारस एसी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09083 मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 23:10 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 10:30 बजे बनारस पहुँचेगी। यह ट्रेन 17 सितंबर से 5 नवंबर, 2025 तक चलेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09084 बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से 14:30 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को 04:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन 19 सितंबर से 07 नवंबर 2025 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर,  ईदगाह आगरा, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगाँव, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, जंघई और भदोही स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर और एसी-3 टियर (इकोनॉमी) कोच होंगे।

वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार वडोदरा से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:30 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 27 सितंबर से 29 नवंबर, 2025 तक चलेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:00 बजे वडोदरा पहुँचेगी। यह ट्रेन 29 सितंबर से 01 दिसंबर, 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, मानक नगर, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्‍ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास, द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।

उधना-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 05018 उधना-मऊ स्पेशल प्रत्येक रविवार को उधना से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22:30 बजे मऊ पहुँचेगी। यह ट्रेन 28 सितंबर से 2 नवंबर, 2025 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05017 मऊ-उधना स्पेशल प्रत्येक शनिवार को मऊ से 05:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:00 बजे उधना पहुँचेगी। यह ट्रेन 27 सितंबर से 01 नवंबर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी जं., गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर और बेल्थरा रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

उधना-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 05116 उधना-छपरा स्पेशल प्रत्येक रविवार को उधना से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:00 बजे छपरा पहुँचेगी। यह ट्रेन 28 सितंबर से 30 नवंबर, 2025 तक चलेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05115 छपरा-उधना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 17:45 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन यानी रविवार को 07:00 बजे उधना पहुँचेगी। यह ट्रेन 26 सितंबर से 28 नवंबर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार, ग़ाज़ीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

Related Articles

Latest News