Monday, June 15, 2026
Homeखास खबरआसमान पर पहुंचा आज सोने का भाव, चाँदी ने भी लगाई ऊँची...

आसमान पर पहुंचा आज सोने का भाव, चाँदी ने भी लगाई ऊँची छलांग

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 23 सितंबर 2025 को प्रारंभिक कारोबार के दौरान सोने के भाव में 1150 रुपये से लेकर 1300 रुपये की तेजी दिख रही है। आज 24 कैरेट सोना 1,14,330 रुपये से लेकर 1,14,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में भी जोरदार तेजी है और 22 कैरेट सोना 1,04,800 रुपये से लेकर 1,04,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,12,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,04,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,14,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,04,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,14,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,04,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में 1000 रुपये की तेजी है और चाँदी 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News