Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 30 सितंबर 2025 को प्रारंभिक कारोबार के दौरान सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी दिख रही हैं।
सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट के दाम में 1,450 रुपये की तेजी है और 24 कैरेट सोना 1,18,310 रुपये से लेकर 1,18,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
वहीं आज 22 कैरेट सोने के दाम में भी 1,300 रुपये की तेजी है और 22 कैरेट सोना 1,08,450 रुपये से लेकर 1,08,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,18,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,08,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,18,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,08,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,18,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,08,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज चांदी का भाव
दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की तेजी है और चांदी 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रही है।










