Saturday, June 6, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी के संविदा कर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर करेंगे आंदोलन...

बिजली कंपनी के संविदा कर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर करेंगे आंदोलन का शंखनाद

जबलपुर, यूनाइटेड फोरम फार पावर एम्पलाई एवं इंजीनियर के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर व्ही. के. एस. परिहार एवं पूर्व क्षेत्र के संयोजक एसके पचौरी के नेतृत्व में जबलपुर सिटी सर्किल के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत अधिकारी कर्मचारियों की मीटिंग संपन्न हुई। मीटिंग में भारी संख्या में विद्युत अधिकारी संविदा कर्मचारी उपस्थित हुए। सभी कर्मियों ने एकजुट के साथ अपने अपने क्षेत्र में तैयारी की जाएगी। सभी संविदा कर्मियों ने एकजुट की शपथ लेते हुए 2 नवंबर 2025 के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विद्युत अधिकारी कर्मचारियों से भोपाल चलने की अपील की गई।

अनुभवी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग

पूर्व क्षेत्र संयोजक एसके पचौरी ने बताया एक दशक से अधिक समय से कार्यरत अनुभवी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई है। यह मांग सरकार से कर रहे हैं। तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इसकी घोषणा की थी, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। अब जब कंपनी में नई भर्ती निकली है, तो संविदा कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें सीधे समायोजित कर नियमित किया जाए।

प्रदेश में लगभग 5 हजार संविदा अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत

यूनाइटेड फोरम के सदस्य आदित्य चौबे ने जानकारी दी कि कंपनी ने विभाग में भर्ती के लिए 49 हजार 263 पद निकाले हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 5 हजार संविदा अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इतने पदों में से 5 हजार संविदा कर्मियों को नियमित करने में विभाग को कोई दिक्कत नहीं है।फोरम कई सालों से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहा है।

संगठन के राजकुमार पंथी ने कहा कि संगठन की इस संबंध में सरकार और कंपनी से चर्चा चल रही है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार और कंपनी संविदा कर्मचारियों के हित में निर्णय लेगी और उन्हें नियमित करने की दिशा में कदम उठाएगी, क्योंकि इससे कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा।

2 नवंबर को भोपाल में शक्ति प्रदर्शन

संगठन के सदस्य राम मोहन ने बताया मध्य प्रदेश के 55 जिले में कलेक्टर महोदय को एवं क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जा रहा है हमारी मांगे जल्द नई पुरी की गई तो 2 नवंबर को भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। आज की मीटिंग में उपस्थित सदस्य श्री आर के सथापक,आर एस परिहार, श्री आनन्द तिवारी,के के अग्रवाल, श्री सुरेश विश्वकर्मा, श्री अर्जुन यादव, अनुराग नायक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News