तकनीकी कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर तकनीकी कर्मचारी संघ प्रतिनिधियों एवं पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक श्री मान प्रकाश सिंह चौहान से बैठक संपन्न हुई जिसमे संघ द्वारा दिये गये 22 सूत्रीय मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई जैसे कि कंपनी कैडलाइन अटेंडेंट कर्मचारियों से संबंधित नियम विरुद्ध सेवानिवृत्ति आदेश निरस्त करने, संविदा कर्मचारियों की वेतन विसंगति सुधार, NPS कटौती, उपादान, भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति हेतु तत्काल आदेश जारी करने, तकनीकी लाइन कर्मियों को करंट चार्ज प्रदान करने, समस्त तकनीकी संविदा और आउटसोर्स कर्मियो का 20 लाख का दुर्घटना बीमा कराने, परीक्षण सहायक कर्मचारियो कि वेतन विसंगति, विनियमित कर्मचारियो को नियमित कर समस्त लाभ प्रदान करने मे, संविदा सेवा से आरक्षण प्राप्त कर नियमित होने वाले संविदा कर्मियों के सेवा काल को पदोन्नत्/क्रमोन्नति में गणना की जाकर पदोन्नति क्रमोन्नति दी जावे, संविदा कर्मचारियो को संविदा नीति की खंडिका 4.3 के अनुसार प्रतिवर्ष अप्रैल माह मे घोषित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वेतन वृद्धि प्रदान कर उन्हे तत्काल एरियर सहित भुगतान किया जावे, नवीन ऑगेनाइजेशन स्ट्रक्चर मे उच्च दाब सुधार हेतु नियमानुसार अति आवश्यक लाइन मेन जैसे पदो को समाप्त नही किया जावे, तकनीकी कर्मचारियों को उनके पद के अनुसार ही कार्य दिया जावे, कंपनी संवर्ग तकनीकी लाइन अटेंडेंट कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी कर्मचारी बनाया जाकर उन्हें वरिष्ठ लाइन अटेंडेंट तथा वरिष्ठ लाइन अटेंडेंट से सहायक लाइनमैन के पद पर पदोन्नति हेतु अर्हताएं निर्धारित की जाकर हितलाभ प्रदान किये जावे, इन सभी मुद्दों पर सोहार्द्रपूर्ण चर्चा हुई।
जिसमें कंपनी प्रशासन ने जल्द ही सभी मुद्दो का निराकरण करने का आश्वासन दिया बैठक मे प्रबंधन की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, सचिव संजय मालवीया, सयुक्त सचिव । पवन जैन, सयुक्त सचिव || तरुण उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी टी.आर. बन्डोड तथा संघ की ओर से प्रा. अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी,, कार्यवाहक अध्यक्ष श्यामलाल यादव, सचिव असलम खान, रामकेवल यादव, झोनल अध्यक्ष राजेश काले, जाहिद खान, कंपनी अध्यक्ष मिलन चौकसे, राधाकिशन डाबी, शुभम चंदेल, धर्मेन्द्र मालविया, सूरज सिंह गुर्जर, देवास से दारासिंह चंदेल, टोडर सिंह, शुजालपुर से संगठन मंत्री संतोष पाटीदार, उज्जैन से क्षेत्रीय अध्यक्ष रविशंकर अवस्थी, कार्यकारी अध्यक्ष शिवनाथ साहू, क्षेत्रीय सचिव गजेन्द्र सिंह चौहान, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर परमार, संभागीय अध्यक्ष राहुल दुबे, आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।











