Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशCM डॉ. यादव से मिले फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा,विशेष प्रयोजन के लिए...

CM डॉ. यादव से मिले फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा,विशेष प्रयोजन के लिए किया आमंत्रित

भोपाल, (हि.स.)। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान अभिनेता आशुतोष राणा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कटनी जिले में 9 से 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अभिनेता आशुतोष राणा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक और अमृतमयी कथा जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए उन्हें सपरिवार इस पुण्य अवसर पर पधारने के लिए आत्मीय निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर कटनी जिले के विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेता आशुतोष राणा के आमंत्रण के प्रति धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Latest News