भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज़ का चौथा मुकाबला गुरुवार को कैरारा ओवल में खेला जाएगा।सीरीज़ फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, क्योंकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरे मैच में मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी, जबकि तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बाज़ी मारी।
टीम इंडिया ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि चौथे मैच में प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उपकप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह से पिछले मैच की तरह इस बार भी प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिचेल मार्श अच्छे फॉर्म में हैं। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल की वापसी संभावित है, जो टीम को और मज़बूती देगा। गेंदबाज़ी में एलिस ने अब तक 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।
टी20 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 21 और ऑस्ट्रेलिया ने 12 में जीत हासिल की है। दो मैच बेनतीजा रहे। ऑस्ट्रेलिया में 15 मुकाबलों में भारत 8 और ऑस्ट्रेलिया 5 में विजयी रहा। टीम इंडिया ओवरऑल और मेज़बान धरती दोनों जगहों पर बढ़त बनाए हुए है और इसी ताक़त पर भरोसा कर चौथे मुकाबले में उतर रही है।











