Tuesday, September 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित, जाने कौन बना प्रदेश अध्यक्ष

MP युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित, जाने कौन बना प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल, (हि.स.)। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के परिणाम गुरुवार काे घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है। यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं।

जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। जबकि सीधी के देवेंद्र दादू 27 हजार 566 वोटों के साथ तीसरे और ग्वालियर के शिवराज यादव 19 हजार 824 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

यश घनघोरिया को शुरू से ही प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वे पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया के पुत्र हैं, जिनकी राजनीतिक विरासत ने युवा नेता को मजबूत आधार प्रदान किया। वहीं, अभिषेक परमार भी भोपाल से मजबूत दावेदारी पेश कर रहे थे। दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

अब प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा दिल्ली में होने वाले इंटरव्यू के बाद की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत शीर्ष तीन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष का अंतिम नाम तय होगा। दिल्ली में बैठक में मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नए अघ्यक्ष के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसलिए, जो प्रत्याशी आगे हैं, उन्हें जीत के बाद भी थोड़ा इंतजार करना होगा।

वहीं, भोपाल ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल मंडलोई का चयन किया गया है। संगठन ने प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है केवल वोटो की गिनती की घोषणा हुई है अब जीते हुए कैंडिडेट का इंटरव्यू किया जाएगा उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

बता दें कि प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा 18 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया गया। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे।

Related Articles

Latest News