Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयIMA चुनाव में 21 दिसम्बर को होगा मतदान - डॉ. अजीत सैगल

IMA चुनाव में 21 दिसम्बर को होगा मतदान – डॉ. अजीत सैगल

 (हि. स.)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए डॉ. अजीत सैगल ने पत्रकारों को बताया कि आईएमए चुनाव में 21 दिसम्बर की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना तय हुआ है। वही मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।

चुनाव प्रक्रिया के लिए छह दिसम्बर तक नामांकन पत्र जमा होगे और 10 दिसम्बर की शाम पांच बजे तक नाम वापसी होगी।

उन्होंने बताया कि आज से नामांकन पत्र का वितरण शुरू हो गया है और 29 नवम्बर तक नामांकन पत्र का वितरण होगा। आईएमए चुनाव में इस बार भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत मुख्य 14 पदों का चुनाव है। इसके साथ ही एक्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर्स के 21 पद और स्टेट काउंसिल प्रतिनिधि के 44 पदों पर चुनाव होंगे।

Related Articles

Latest News