Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर आए विधायक टी राजा बोले, मोहन भैया प्रदेश में तेजी से...

जबलपुर आए विधायक टी राजा बोले, मोहन भैया प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है धर्मान्तरण

जबलपुर। हिंदूवादी नेता और तेलंगाना से विधायक टी राजा मध्यप्रदेश के जबलपुर में गदा यात्रा में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी सलाह दी है कि आपके प्रदेश में तेजी से धर्मांतरण बढ़ रहा है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो धीरे-धीरे आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा।

फिर भूल जाइए कि कभी एमपी में भगवाधारी सरकार बनेगी। फायर ब्रांड नेता टी राजा हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होने आज जबलपुर पहुंचे थे जहां नौदरा ब्रिज चौराहे पर एक विशाल सभा को संबोधित किया।

टी राजा ने कहा कि आज जो यह गदा यात्रा निकाली जा रही है, उसका सिर्फ एक उद्देश्य है कि हम सभी को हनुमानजी जैसा बनना चाहिए। जैसे उन्होंने कल्चर शुरू किया था। घर में घुसकर मारने का आज जरूरत आन पड़ी है कि हम सबको मिलकर उसी राह पर चलना है। आने वाला समय युद्ध का होगा और हमें अपने ही देशए अपने ही प्रदेश में रह रहे लोगों से लडऩा होगा। अगर आज हमने युद्ध की तैयारी नहीं की तो आने वाले समय में हमारी पीढ़ी गुलाम हो जाएगी।

धर्मांतरण पर कानून, फिर भी तेजी से फैल रहा है-

5 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए विधायक टी राजा ने कहा कि हमारे मध्यप्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बना हुआ है। अगर हमारे आदिवासी भाइयोंए माताओं-बहनों का कोई धर्मांतरण करवाता है तो उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। इसका प्रावधान भी है लेकिन आज भी प्रदेश में अनेक हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब हिंदू समाज के लोगों ने मिलकर भगवा सरकार को जिताया है। हर हिंदू की रक्षा करने का सरकार ने संकल्प लिया है और कानून बनाया है, फिर भी अगर इसे नहीं रोक पा रहे हैं तो हमारे मुख्यमंत्री को इस पर विचार करना चाहिए कि क्या भगवाधारी सरकार मध्यप्रदेश में फिर जीत पाएगी।

हमारे कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है-

विधायक टी राजा ने कहा कि कुछ दिनों पहले धर्मांतरण को रोकने के लिए एक चर्च में हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने तोडफ़ोड़ की थी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू सेवा परिषद जो काम कर रही हैए वह आपके वोट बैंक को मजबूत कर रही है।

आज जितने भी गदाधारी हैं चुनाव के समय जब ये बैलेट मशीन में बटन दबाने जाएंगे तो उन्हें सिर्फ एक ही सिंबल दिखाई देता है और वह है भगवे का। आज नेताओं को सोचने की जरूरत है कि उन कार्यकर्ताओं को न दबाएं जो उनकी कुर्सी को मजबूत करने का काम करते हैं।

यूपी वाला पैटर्न अपनाओ मोहन भैया-

टी राजा ने प्रदेश में बढ़ रहे धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर सीएम मोहन यादव से निवेदन किया कि आप उत्तर प्रदेश वाला पैटर्न अपनाएं। यूपी में अगर कोई हमारी बहन-बेटी को आंख उठाकर भी देखता है तो सख्त कार्रवाई होती है। वहां कार्यकर्ताओं को भी छूट दी जाती है। आज हम सबको मिलकर मोहन भैया से निवेदन करना है कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

पश्विम बंगाल में धंधा करने गए ओवैसी-

विधायक टी राजा ने कहा कि जबलपुर दौरे के दौरान उन्होंने ओवैसी ब्रदर्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पश्चिम बंगाल में चुनाव लडऩे नहींए बल्कि धंधा करने गए हैं। विपक्षी पार्टियों को ब्लैकमेल करते हैं कि चुनाव में उनके वोट काटेंगेए नहीं तो पैसे दो। छोटे और बड़े ओवैसी दोनों का एक ही काम है। देश में अगर मुसलमानों का सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो वह ओवैसी हैं न कि बीजेपी।

Related Articles

Latest News