जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल की उतरवर्ती कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री के द्वारा विगत दिनों कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लागू किये जाने की घोषणा की थी, जिसके बाद ऊर्जा विभाग ने इस आशय के आदेश भी जारी किये थे।
हरेंन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बिजली कंपनियों द्वारा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना की कागजी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है, लेकिन पावर जनरेटिंक कंपनी के अलावा बाकी बिजली कंपनी अधिकारी इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
संघ के शंभू नाथ सिंह, राम केवल यादव, बीपी सिंह, अजय सिंह तोमर, केएन लोखंडे, एसके मौर्य, विष्णु प्रसाद गौतम, वैदेही शरण द्विवेदी, अजय मिश्रा, मकसूद खान, अशोक पटेल, मोहन दुबे, लखन सिंह राजपूत, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, इंद्रपाल सिंह, राजेश डोंगरे, दशरथ पांडे, शिव बालक, गोली राम, विनोद दास आदि ने कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि स्वास्थ्य बीमा का लाभ जल्द से जल्द प्रदान किया जाए।











