Tuesday, September 15, 2026
Homeराष्ट्रीयINDIAN NAVY - की कार रैली का ग्वालियर में हुआ WARM WELCOME

INDIAN NAVY – की कार रैली का ग्वालियर में हुआ WARM WELCOME

(हि.स.)। मुंबई नौसेना डॉकयार्ड की 290वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “समुद्र की ताकत और पर्वतों की ऊंचाई – सर्फ टू स्नो” कार्यक्रम के तहत निकाली जा रही भारतीय नौसेना की कार रैली शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंची। यहां जिला प्रशासन द्वारा रैली का आत्मीय स्वागत किया गया।

यह कार रैली शिमला, कल्पा, किन्नौर व चंडीगढ़ होते हुए ग्वालियर पहुंची थी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनायें प्रेषित की। साथ ही हरी झण्डी दिखाकर इस कार रैली को आगे के लिये रवाना किया।

इस अवसर पर इंडियन नेवी के कॉमोडोर अमिताभ सक्सेना, कैप्टन जॉन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

भारतीय नौसेना की कार रैली में शामिल नौसेना के दल ने ग्वालियर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक किले का भ्रमण किया। साथ ही लाइट एंड साउंड शो भी देखा। इसके अलावा ग्वालियर के अन्य पर्यटन स्थल भी इस दल ने देखे। कार रैली में शामिल दल ने केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया। संवाद के दौरान नौसेना के अधिकारियों ने इंडियन नेवी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Related Articles

Latest News