Friday, July 31, 2026
Homeराष्ट्रीयअयोध्या हाईवे पर बोलेरो-ट्रेक्टर में भिड़ंत, रीवा के 3 श्रद्धालुओं की मौत

अयोध्या हाईवे पर बोलेरो-ट्रेक्टर में भिड़ंत, रीवा के 3 श्रद्धालुओं की मौत

अयोध्या. रामनगरी अयोध्या के भदरसा इलाके में प्रयागराज हाईवे पर आज गुरुवार 11 दिसम्बर की तड़के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के रीवा निवासी चित्रसेन और अपने परिवार के साथ बोलेरो से अयोध्या आ रहे थे. जीप में कुल 11 लोग सवार थे. पुराकलंदर के पास भोर में करीब 5 बजे ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई. जिसके बोलेरो सामने से आ रही ट्रैक्टर से टकरा गई. आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 8 श्रद्धालु गाड़ी से बाहर छिटक गए. जबकि तीन अंदर ही फंसे रह गए. तीनों गंभीर रूप से घायल थे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सभी को पास ही की सीएचसी ले जाया गया. यहां तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई.

Related Articles

Latest News