Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयतीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपे

तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपे

नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में तीन देशों के राजदूतों से उनके परिचय-पत्र स्वीकार किए।

परिचय-पत्र सौंपने वालों में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहअली, ब्रुनेई दारुस्सलाम की उच्चायुक्त सीती आर्नीफरिज़ा हाजी मोह्द जानी तथा फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया के राजदूत जॉन फ्रिट्ज़ शामिल थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी राजदूतों का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Latest News