Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसट्टेबाजी मामले में युवराज सिंह, सोनू सूद और अन्य की संपत्तियां जब्‍त

सट्टेबाजी मामले में युवराज सिंह, सोनू सूद और अन्य की संपत्तियां जब्‍त

नई दिल्‍ली,(हि.स)। प्रवर्तन निदेशालय (ईजी) ने सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री नेहा शर्मा, उर्वशी रौतेला की मां, तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती और अन्य की संपत्तियां जब्त की हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जब्त संपत्तियों की अनुमानित कीमत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

इसमें सोनू सूद की लगभग 1 करोड़ रुपये, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये, युवराज सिंह की 2.5 करोड़, नेहा शर्मा की 1.26 करोड़, उथप्पा की 8.26 लाख रुपये, अंकुश हाजरा की 47 लाख और उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्तियां शामिल हैं।ईडी ने इन सभी लोगों से पहले पूछताछ की थी। इन संपत्तियों को कुराकाओ द्वीपीय देश में पंजीकृत कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप (1xBet) की अपराध से प्राप्त आय के रूप में वर्गीकृत किया गया है। जांच एजेंसी ने कुछ समय पहले इस जांच के तहत पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

Related Articles

Latest News