Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशमाढ़ोताल चर्च में हंगामा, दो पक्षों के बीच टकराव, कुर्सियां फेकी, किया...

माढ़ोताल चर्च में हंगामा, दो पक्षों के बीच टकराव, कुर्सियां फेकी, किया पथराव,प्रार्थना सभा में हो रहा था धर्मान्तरण

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में कटंगा के बाद अब शिव शक्ति नगर माढ़ोताल स्थित चर्च में चल रही प्रार्थना सभा में हंगाम हो गया। यहां पर पहुंचे ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मान्तरण कराया जा रहा है।
इस बीच दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया। एक दूसरे के साथ मारपीट कर पथराव किया। कुर्सियां फेंकी। जिसमें महिलाओं व बच्चों के घायल होने की खबर है।
बताया गया है कि शिव शक्ति नगर माढ़ोताल  स्थित चर्च में आज दोपहर 12 बजे के लगभग प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं सहित बच्चे शमिल हुए। इस दौरान हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि शिव शक्ति नगर के पास स्थित एक चर्च में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हैं।
जिसमें कुछ हिंदू दूसरे जिले से आए बताए जा रहे थे। सूचना के बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि प्रार्थना भवन में महिलाएं, बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने केवल इतनी जानकारी चाही कि यहां इतनी भीड़ क्यों जुटी है और ये लोग कहां के हैं। आरोप है कि इसी बात पर वहां मौजूद लोग भड़क गए और प्रार्थना भवन में मौजूद लोगों ने विवाद करते हुए अचानक हमला कर दिया।
जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा था। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो चर्च में मौजूद लोगों ने लोहे की रॉड और हॉकी से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरु कर दी है।
वहीं दूसरी ओर हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि पहले इस तरह की गतिविधियां आदिवासी इलाकों तक सीमित थीं। लेकिन अब शहरों में भी धर्मांतरण का नेटवर्क सक्रिय हो गया है। परिषद ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना सभा में लगे जय श्रीराम के नारे-
हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ता प्रार्थना सभा के भीतर पहुंचे और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और हंगामा शुरू हो गया।
आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा में रखी कुर्सियों को उछाल दिया। जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढऩे पर दोनों ओर से पथराव भी हुआ।
सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवकों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।
यहां प्रार्थना होती है, धर्मांतरण नहीं-
इस मामले को लेकर चर्च में मौजूद महिला मनीषा पाखरे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यहां मानवता का काम किया जाता है और प्रभु की आराधना होती हैए न कि धर्मांतरण।
उन्होंने बताया कि वर्षों से लोग अपनी मर्जी से यहां आते हैं और प्रार्थना करते हैं। मनीषा का कहना था कि जब प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी 15 से 20 युवक जय श्रीराम के नारे लगाते हुए अंदर घुस आए और महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब दूसरे लोग अपने-अपने पूजा स्थल पर पूजा करते हैं तो कोई वहां हस्तक्षेप नहीं करता है। फिर उनकी प्रार्थना सभा में आकर हंगामा क्यों किया गया।
एक दिन पहले कटंगा में भी हुआ था हंगामा-
इससे पहले शनिवार को कटंगा स्थित एक चर्च में भी इसी तरह का विवाद सामने आया था। यहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि ब्लाइंड बच्चों को जबरन चर्च लाया जा रहा है।
आरोपों के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और स्थिति हंगामे में बदल गई। सूचना मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया।
Related Articles

Latest News