जबलपुर। एमपी विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने फेडरेशन के सभी वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों व सदस्यों से अनुरोध किया है कि आप सभी के अथक परिश्रम, प्रयासों, कर्मठता, जुझारूपन व संगठन के प्रति समर्पण की भावना के कारण फेडरेशन ने बुलंदियों पर परचम लहराया है।
आज भी कर्मचारियों का बेहतर भविष्य, सुविधाएं फेडरेशन की देन हैं।
आज आप हम सभी एक साथ मिलकर पुन: एक बार फेडरेशन को सुदृढ़ और सक्रिय करने हरसंभव प्रयास, कार्य करें। पाठक ने कहा कि वर्तमान में शासन, ऊर्जा विभाग और सभी बिजली कंपनियों के प्रबंधन एवं प्रशासन द्वारा लगातार सकारात्मक सोच के साथ कर्मियों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं।
महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि फेडरेशन ने शासन और ऊर्जा विभाग से अनुरोध किया है कि बिजली कंपनियों में 15 बर्षो से कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को बिना शर्त नियमित किया जाए और आउट सोर्स कर्मचारियों को नई भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए।
फेडरेशन नियमित कर्मचारियों, कंपनी कैडर कमचारियों, संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों, नियमित अनुकम्पा नियुक्ति, वेतन विसंगति दूर कराने, सेवानिवृत्त आयु एक समान करने और पेंशनर्स की समस्यायों के समाधान हेतु हर संभव प्रयास और कार्य करेगा।
पाठक ने कहा कि जबलपुर में आयोजित होने वाले सम्मेलन में सभी श्रेणियों के कमचारियों, पेंशनर्स की समस्यायों पर खुली चर्चा होगी। उसके बाद एक मतेन निर्णय लेकर भविष्य की रुप रेखा निर्धारित की जाएगी।
इस अवसर रंजीत कुमार सेन, दीपक कुमार मेमने,सुधीर मिश्रा, मनोज पाठक, दिनेश कुमार गोस्वामी, सतेन्द्र सुहाने, राजेश मिश्रा, विनय पाठक, सुनील अहिरवार, दिलीप पाठक, दिलीप रैकवार, अजय दुबे, संजय अहिरवार सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के साथीगण उपस्थित थे।











