Friday, October 23, 2026
Homeबॉलीवुडगोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपना जलवा

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपना जलवा

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में एक बार फिर ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइल और चार्म से सभी का दिल जीत लिया। रेड कार्पेट पर पति और पॉप स्टार निक जोनस के साथ जैसे ही प्रियंका ने एंट्री ली, कैमरों की सारी नजरें उन पर टिक गईं।

प्रियंका का एलिगेंट लुक और निक के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छा गई। इसी बीच, अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रियंका ने के-पॉप सुपरस्टार ब्लैकपिंक की लिसा के साथ मंच शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

गोल्डन ग्लोब के मंच पर जब प्रियंका और लिसा एक साथ अवॉर्ड प्रेजेंट करने पहुंचीं, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। प्रियंका ने मंच पर कदम रखते ही हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए ‘नमस्ते’ कहा, जिसने दुनियाभर के भारतीयों को गर्व महसूस कराया। दोनों सितारों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

यह पल बॉलीवुड और के-पॉप के ऐतिहासिक मेल के रूप में देखा जा रहा है। स्टेज पर प्रियंका ने कहा कि इस प्रतिष्ठित मंच पर पुरस्कार प्रदान करना उनके लिए गर्व की बात है, जबकि लिसा ने नामांकित कलाकारों की जमकर सराहना की। इसके बाद दोनों ने टीवी ड्रामा कैटेगरी में नोआ वाइल के नाम की घोषणा की और उन्हें ट्रॉफी सौंपी।

गोल्डन ग्लोब में प्रियंका की हैट्रिक

प्रियंका चोपड़ा अब गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की नियमित शख्सियत बन चुकी हैं। यह तीसरा मौका था जब उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट किया। इससे पहले वह 2017 और 2020 में भी इस सम्मानित समारोह का हिस्सा रह चुकी हैं।

प्रियंका और लिसा का साथ आना न सिर्फ मनोरंजन जगत के लिए खास रहा, बल्कि इसे बॉलीवुड और के-पॉप के बीच अब तक का सबसे बड़ा ग्लोबल मोमेंट भी माना जा रहा है।

Related Articles

Latest News