नई दिल्ली से आई खबर के मुताबिक, राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ फिल्ममेकिंग में कदम रख रहे हैं। दोनों ने मिलकर अपने प्रोडक्शन हाउस ‘कम्पा फिल्म’ की शुरुआत की है और इसी बैनर तले उनकी पहली फिल्म टोस्टर बनाई गई है। इस खास प्रोजेक्ट को लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं और इसे अपने करियर का नया चैप्टर मान रहे हैं।
इस दिन OTT पर रिलीज होगी फिल्म
राजकुमार राव और Sanya Malhotra स्टारर यह डार्क कॉमेडी फिल्म 15 अप्रैल को Netflix पर रिलीज होगी। रिलीज डेट के ऐलान के बाद से ही दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
कहानी में है कॉमेडी का हटके ट्विस्ट
टोस्टर की कहानी एक ऐसे कंजूस आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं। वह एक शादी में गिफ्ट दिया हुआ टोस्टर तब वापस लेने पहुंच जाता है, जब उसे पता चलता है कि शादी टूट चुकी है। इसके बाद कहानी में जो अजीबोगरीब और मजेदार घटनाएं होती हैं, वो इसे एक अलग तरह की डार्क कॉमेडी बना देती हैं।
दमदार स्टारकास्ट और नया डायरेक्टर
फिल्म में Abhishek Banerjee, Archana Puran Singh, Farah Khan, जितेंद्र जोशी, उपेंद्र लिमये और सीमा पाहवा जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म के जरिए Vivek Das Chaudhary निर्देशन की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं।











