Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयछत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा,(हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा में बुधवार काे 29 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। ये सभी दरभा डिवीजन के आर्म्ड कैडर के नक्सली हैं।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों ने 10 आधुनिक हथियार भी जमा किए हैं, जिनमें तीन एके-47, एक एसएलआर, तीन इंसास, दाे .303 रायफल और एक .30 कार्बाइन रायफल शामिल हैं। सुकमा के गोगुंडा में इस वर्ष का यह सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गोगुंडा में सुरक्षा कैंप की स्थापना से क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा और विकास का वातावरण बना है। लगातार दबाव और सरकार की ‘पूना मार्गेम’ नीति के कारण नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। उन्हाेंने शेष सक्रिय नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि उनके पास अब केवल एक ही विकल्प शेष है, हिंसा छोड़ें और ‘पूना मार्गेम’ पुनर्वास अभियान का हिस्सा बनकर सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 74वीं वाहिनी के कमांडेंट हिमांशु पांडे ने कहा कि सरकार की सुरक्षा, विश्वास और विकास की संयुक्त रणनीति से नक्सलवाद का अंत संभव हो रहा है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम

1. पोड़ियाम बुधरा निवासी गोगुंडा डुंगिनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा, संगठन में पद गोगुंडा पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष, दाे लाख का इनाम घोषित था।

2. हेमला मंगड़ू निवासी गोगुंडा धोबड़पारा, संगठन में पद गोगुंडा पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष।

3. मड़कम हिड़मा निवासी गोगुंडा डुंगीनपारा, गोगुंडा पंचायत जीआरडी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर।

4. हेमला हड़मा निवासी गोगुंडा इंतापारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर।

5. माड़वी देवा निवासी गोगुंडा ध्रुवापारा, गोगुंडा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य।

6. हेमला नंदा निवासी गोगुंडा ध्रुवापारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

7. मड़कम बुधरा निवासी गोगुंडा ध्रुवापारा, गोगुंडा पंचायत पंच कमेटी सदस्य।

8. मुचाकी सोमा निवासी गोगुंडा इंतापारा, गोगुंडा पंचायत जनताना सरकार सदस्य।

9. मुचाकी गुट्टा निवासी गोगुंडा उसकोनपारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

10. पोड़ियाम देवा निवासी गोगुंडा पेरमापारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

11. मुचाकी बुधरा निवासी गोगुंडा मिस्सीपारा, गोगुंडा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य।

12. पोड़ियाम सोमड़ा निवासी गोगुंडा डुंगिनपारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

13. मुचाकी मूड़ा निवासी गोगुंडा ध्रुवापारा, ग्राम गोगुंडा ध्रुवापारा मिलिशिया सदस्य।

14. सोड़ी देवा निवासी गोगुंडा डुंगीनपारा, गोगुंडा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य।

15. मुचाकी हड़मा निवासी गोगुंडा उसकोनपारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

16. वेट्टी देवा निवासी गोगुंडा पेरमापारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

17. मुचाकी नंदा निवासी गोगुंडा ध्रुवापारा/पांतापारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

18. माड़वी राजा निवासी गोगुंडा इंतापारा, इंतापारा डीएकेएमएस सदस्य।

19. पोड़ियाम बण्डी निवासी गोगुंडा उसकोनपारा, उसकोनपारा मिलिशिया सदस्य।

20. सोड़ी नंदा निवासी गोगुंडा इंतापारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

21. मड़कम कोसा निवासी गोगुंडा डुंगीनपारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

22. सोड़ी बुधरा निवासी गोगुंडा इंतापारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

23. मुचाकी आयता निवासी गोगुंडा ध्रुवापारा, ग्राम गोगुंडा ध्रुवापारा मिलिशिया सदस्य।

24. मुचाकी नंदा निवासी गोगुंडा इंतापारा, इंतापारा डीएकेएमएस सदस्य।

25. मुचाकी मुका निवासी गोगुंडा इंतापारा, गोगुंडा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य।

26. माड़वी सुक्का निवासी गोगुंडा इंतापारा, गोगुंडा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य।

27. माड़वी देवा निवासी गोगुंडा डुंगीनपारा, डुंगीनपारा जंगल कमेटी सदस्य।

28. मुचाकी हड़मा निवासी गोगुंडा इंतापारा, इंतापारा डीएकेएमएस सदस्य।

29. मुचाकी लक्खा निवासी गोगुंडा पेरमापारा, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य।

Related Articles

Latest News