Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशWCR : सतना, कटनी, जबलपुर होकर चलेगी ट्रेनें , सिलीगुड़ी-पनवेल नई अमृत...

WCR : सतना, कटनी, जबलपुर होकर चलेगी ट्रेनें , सिलीगुड़ी-पनवेल नई अमृत भारत ट्रेन

जबलपुर. रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अमृत भारत ट्रेन पनवेल जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन-पनवेल जंक्शन के मध्य सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की जा रही है।

इस नई अमृत भारत ट्रेन का इनॉगरल विशेष सेवा 17 जनवरी 2026 को सिलीगुड़ी जंक्शन से पनवेल जंक्शन के मध्य चलाई जा रही है।

इस विशेष नई ट्रेन सेवा पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाएगी.

गाड़ी संख्या 01032 सिलीगुड़ी जंक्शन-पनवेल जंक्शन अमृत भारत इनॉगरल विशेष सेवा दिनांक 17 जनवरी 2026 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन सिलीगुड़ी जंक्शन से दोपहर 13:44 बजे रवाना होकर, अगले दिन सतना दोपहर 15:00 बजे, कटनी 17:05 बजे, जबलपुर 18:30 बजे, पिपरिया 20:50 बजे, इटारसी 22:40 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे पनवेल जंक्शन पहुंचेगी।

सोमवार से चलेगी नियमित सेवा

नई अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवा गाड़ी संख्या 11031/11032 पनवेल जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन-पनवेल जंक्शन के मध्य सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस संचालित की जाएगी जिसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।

अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवा पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 11031 पनवेल जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को पनवेल जंक्शन से सुबह 11:50 बजे प्रस्थान कर और बुधवार दोपहर 13:50 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 11032 अलीपुरद्वार जंक्शन-पनवेल जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को अलीपुरद्वार जंक्शन से भोर 04:45 बजे प्रस्थान कर और शनिवार प्रात: 05:30 बजे पनवेल जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

नियमित सेवा के ठहराव :- कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर, बरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मेजा रोड, मिजऱ्ापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ़्फ़ऱपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगडिय़ा, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड जं., न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, बिन्नागुड़ी एवं हासीमारा।

नियमित सेवा का कोच संरचना :- इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

Related Articles

Latest News