Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशWCR : नई अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवा शुरू,इन 6 स्टेशनों...

WCR : नई अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवा शुरू,इन 6 स्टेशनों पर ठहराव

जबलपुर। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22363/22364 धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक नई ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया गया था। इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन 22 अगस्त 2026 से धनबाद से और 25 अगस्त 2026 से कोयंबटूर स्टेशन से प्रारम्भ हो रहा है। इस नई अमृत भारत ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया हैं। जानकारी निम्नानुसार है :-

गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शनिवार को प्रारम्भिक स्टेशन धनबाद से शाम 16:10 बजे रवाना होकर मार्ग से होते हुए दूसरे दिन सतना में भोर 04:50 बजे, कटनी 06:13 बजे, जबलपुर 07:50 बजे, नरसिंहपुर 08:58 बजे, पिपरिया 10:03 बजे, इटारसी 12:35 बजे, पहुँचकर और तीसरे दिन सोमवार को शाम 18:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को प्रारम्भिक स्टेशन कोयंबटूर से सुबह 07:50 बजे रवाना होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए दूसरे दिन इटारसी दोपहर 15:35 बजे, पिपरिया 16:33 बजे, नरसिंहपुर 17:33 बजे, जबलपुर 18:40 बजे, कटनी 20:03 बजे, सतना रात 21:15 बजे, पहुँचकर और तीसरे दिन गुरुवार को दोपहर 13:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।

ठहराव :- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो, पारसनाथ, हज़ारीबाग़ रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम जंक्शन, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना जंक्शन, कटनी जंक्शन, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, बैतूल, नागपुर जंक्शन, चन्द्रपुर, बल्लारशाह, सिरपूर काग़ज़नगर, मंचिर्याल, पेद्दपल्ली जंक्शन, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, मोटूमारी जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, ओंगोल, नेल्लूर, गूडूर जंक्शन, रेणिगुंटा जंक्शन, तिरुत्तणि, काटपाडी जंक्शन, जोलारपेट्टै जंक्शन, सेलम जंक्शन, ईरोड जंक्शन एवं तिरुप्पूर।

कोच संरचना :- इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

यात्री अमृत भारत नई ट्रेन की नियमित सेवाओं का लाभ उठाएँ। ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी से सम्बंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन 139 या रेल मदद मोबाईल एप्प एनटीईएस या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Latest News