Homeखास खबरJBL : ट्रेन से उतरने समय बुजुर्ग महिला यात्री पर गिरकर गंभीर...

JBL : ट्रेन से उतरने समय बुजुर्ग महिला यात्री पर गिरकर गंभीर रूप से हुई घायल, रेल प्रशासन ने त्वरित चिकित्सा सहायता दिलाई

जबलपुर। गाड़ी संख्या 61618 कटनी-इटारसी मेमो के आज सोमवार 19 जनवरी को जबलपुर रेलवे स्टेशन आगमन पर प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर उतरते समय एक बुजुर्ग महिला यात्री श्रीमती छोटी बाई (आयु 65 वर्ष), निवासी भानतलैया, जबलपुर असंतुलित होकर गिर गईं, जिससे उन्हें कूल्हे एवं कमर में गंभीर चोट आई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की चिकित्सा एवं वाणिज्य टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए ईएमआर डॉ. संजय, उप स्टेशन अधीक्षक श्री हेमंत एवं स्टेशन मास्टर संजय जायसवाल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

इसके पश्चात 112 सेवा के माध्यम से एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल यात्री को अग्रिम उपचार हेतु जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया), जबलपुर भेजा गया। रेलवे प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से घायल यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

Related Articles

Latest News