नोएडा,(हि.स.)। नोएडा के सेक्टर 150 में बीते शुक्रवार को 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में गौतमबुद्ध नगर की सीजेएम कोर्ट ने आरोपित बिल्डर अभय को 27 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कोर्ट ने कल बिल्डर को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। एक दिन की रिमांड खत्म होने के बाद आज उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 27 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में लापरवाही को लेकर जमकर फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कड़ी टिप्प्णी करते हुए पुलिस को निर्देश दिया कि जांच में ये भी साफ होना चाहिए कि लापरवाही किसकी है।
नाली अगर टूटी है, तो उसका जिम्मेदार कौन है। इतना ही नहीं बैरिकेट अगर नहीं लगा है तो उसका जिम्मेदार कौन है। कोर्ट ने कहा कि ये सब जांच का हिस्सा होना चाहिए क्योंकि जब कुछ साल से इसको लेकर लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी तो उचित समय पर कार्यवाई क्यों नहीं की गई।
सेक्टर-150 में पानी से भरे गड्ढे में कार सहित डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की शुक्रवार की देर रात दुखद मृत्यु के मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपना काम शुरू कर दिया है।
एसआईटी ने कल नोएडा प्राधिकरण का दौरा कर जांच शुरू की। घटनास्थल का मुआयना किया। आज टीम नहीं आई। इस मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एमजेड विजटाउन के मालिक बिल्डर अभय कुमार को कल गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ मृतक के पिता ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



