Thursday, May 21, 2026
Homeखास खबरSensation seeking : ट्रेन के कोच में बॉक्स में शव के टुकड़े...

Sensation seeking : ट्रेन के कोच में बॉक्स में शव के टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप

Sensation seeking : लखनऊ में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ट्रेन के S-1 कोच में संदिग्ध हालत में रखा एक टीन का बॉक्स मिला। बॉक्स खोलते ही सभी के होश उड़ गए, क्योंकि उसके अंदर एक किशोरी के शव के टुकड़े बरामद हुए, जबकि सिर गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका की पहचान कुशीनगर निवासी 15 वर्षीय शब्बा के रूप में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों को जांच में लगाया गया। शुरुआती पड़ताल और पूछताछ के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

इस दिल दहला देने वाली वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह, सिर गायब होने के कारण और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

Sensation seeking
Sensation seeking
Sensation seeking : मामला क्या है – पूरा 

बीते रविवार को लखनऊ रेलवे स्टेशन पर छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच S-1 में टीन के बॉक्स और काले धारी वाला बैग रखा था. रेलवे स्टॉफ की रूटीन चेकिंग में इस लावारिस बॉक्स और बैग को देखा गया. ये ट्रेन छपरा से चलकर गोरखपुर होते हुए लखनऊ आती है. स्टॉफ ने बॉक्स और बैग की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी. जीआरपी ने ट्रेन में पहुंचकर बॉक्स और बैग को कस्टडी में लेकर खुलवाया. बॉक्स खुलते ही सबके होश फाख्ता हो गए. बॉक्स में एक लड़की का धड़ पॉलीथीन में लपेटकर रखा था. बैग में लड़की के कटे हाथ-पांव रखे थे. लड़की का सिर गायब था.

Sensation seeking :इस प्रकार हुई युवती की पहचान 

लखनऊ जीआरपी ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की. ट्रेन आने के सभी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी खंगाले गए. पुलिस ने देखा कि कुशीनगर के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर तीन लोग स्लीपर कोच में एक बक्स रखते नजर आए. वे स्लीपर कोच से सटे AC कोच से उतरते देखे गए. सीसीटीवी के आधार पर तीनों संदिग्धों की पहचान की तो पता चला कि कुशीनगर के शिवरही का रहने वाला बिग्गन अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला ट्रेन में बॉक्स रखने आए थे.

Sensation seeking :CCTV फुटेज से मिला क्लू

पुलिस ने बिग्गन अंसारी से जब पूछताछ की तो पता चला उसकी 15 साल की बेटी शब्बा दूसरे समुदाय के युवक से फोन पर बात करती थी. बिग्गन ने कई बार बेटी को उस लड़के से दूर रहने को कहा और कई बार चेतावनी भी दी, लेकिन शब्बा नहीं मानी.

Sensation seeking
Sensation seeking

Sensation seeking : 2 बेटियां पहले से ही प्रेम में पड़कर फरार, तीसरी भी उसी राह पर

आरोपी बिग्गन के साथ बातचीत में पता चला कि इससे पहले उसकी दो बेटियां भी प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थीं. बड़ी बेटी भी हिंदू युवक के साथ चली गई थी. अब तीसरी बेटी भी उसी राह पर थी. जिसके चलते वो बदनामी का डर से परेशान रहने लगा. बेटी के नहीं मानने पर वो क्रोध की आग में जलने लगा. इसी गुस्से में बिग्गन ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदारी में भेज दिया. फिर उसने 16 मई को अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला को अपनी बात बताई.

Sensation seeking : बदनामी कारण पिता ने दिया बेटी की हत्या को अंजाम 

बदनामी से डर कर बिग्गन अंसारी ने पहले बेटी की हत्या की और फिर शव के टुकड़े कर दिए. सिर को उसने गांव के तलाब में फेंक दिया. धड़ को टीन के बक्से और हाथ पैर एक थैले में रख लिए. ई-रिक्शा में रखकर घर से करीब 4 km दूर स्थित तमकुही रोड स्टेशन गए जहां तीनों ने ट्रेन के स्लीपर कोच में शव के टुकड़े वाला थैला और टिन का बक्सा रख दिया और बगल के एसी कोच से उतर गए. फिलहाल कुशीनगर जीआरपी की मदद से मुख्य आरोपी पिता बिग्गन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

Latest News