Saturday, August 1, 2026
Homeखास खबरधार के भोजशाला–कमल मौला परिसर में बसंत पंचमी पूजा व नमाज शांतिपूर्ण...

धार के भोजशाला–कमल मौला परिसर में बसंत पंचमी पूजा व नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, 8 हजार जवानों….

धार जिले के 11वीं सदी के विवादित भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर में शुक्रवार को बसंत पंचमी पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, हिंदू समुदाय ने निर्धारित स्थान पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड पूजा की जा रही है, जबकि मुस्लिम समुदाय ने दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच निर्धारित जगह पर नमाज अदा की।

प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस, आरएएफ और सीआरपीएफ के लगभग 8,000 जवान तैनात रहे। 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और 10 ड्रोनों से परिसर की निगरानी की गई। वहीं दोनों कार्यक्रमों के लिये अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए थे। इससे पहले निकाली गई शोभायात्रा में रथ पर संत और अतिथि विराजित थे।

शोभायात्रा में क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी भाग लिया उन्होंने भोज शाला जा कर पूजा की।  शोभा यात्रा के बाद धर्मसभा का आयोजन का आयोजन हुआ।  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि दोनों समुदायों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश-निकास व्यवस्था को स्वीकार किया। पूरे आयोजन में शांति और सौहार्द का माहौल रहा।

Related Articles

Latest News