HomeTechnologyHuawei के नए वाइड फोन ने बढ़ाई हलचल, 16GB RAM और डुअल...

Huawei के नए वाइड फोन ने बढ़ाई हलचल, 16GB RAM और डुअल कैमरा के स्पेसिफिकेशंस लीक

Huawei Pura X View के बाद अब स्मार्टफोन बाजार में कंपनी एक और नए और अनोखे डिजाइन वाले फोन के साथ दस्तक देने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कथित तौर पर Huawei Starlight O1 Pro नाम दिया गया है, जो अपने वाइड डिजाइन और शानदार फीचर्स को लेकर चर्चा में है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन 16:9 या 15:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली वाइड डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिससे यूजर्स को वीडियो देखने, गेमिंग और एंटरटेनमेंट का बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है। चीन के मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने इस फोन की पहली झलक साझा की है, जिसमें इसका फ्रंट डिजाइन देखने को मिला है। लीक तस्वीर के अनुसार, Huawei Starlight O1 Pro में पंच-होल डिस्प्ले और बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। इसका डिजाइन काफी हद तक Huawei Pura X View से मिलता-जुलता नजर आ सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फोन के बैक पैनल में भी वाइड डिजाइन देखने को मिलेगा और इसमें दो रियर कैमरों वाला खास कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। कंपनी इस सीरीज में Starlight O1 और Starlight O1 Pro नाम से दो मॉडल पेश कर सकती है। दोनों स्मार्टफोन का आकार और डिजाइन लगभग एक जैसा रहने की संभावना है, हालांकि कैमरा सेटअप और प्रोसेसर के मामले में इनमें अंतर देखने को मिल सकता है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Huawei Starlight O1 Pro में करीब 6.39 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

इसके अलावा फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की चर्चा है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है, जबकि धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। कैमरा सेगमेंट में भी यह फोन खास हो सकता है और इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में बेहतर फोटोग्राफी फीचर्स मिलने की संभावना है।

हालांकि, Huawei ने अभी तक इस स्मार्टफोन के डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में फिलहाल सामने आई सभी जानकारियों को लीक और संभावित स्पेसिफिकेशंस के तौर पर ही देखना चाहिए।

Related Articles

Latest News