प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश होने की संभावना जताई है। आज प्रदेश के 7 जिलों गवालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश हो सकती है।
सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी के करौंदी और शहडोल के कल्याणपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कल से विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कोहरे का प्रभाव बना हुआ है।
गुरुवार सुबह ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मध्यम कोहरा छाया रहा, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित कई जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला।











