Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर के कृपाल चौक में जनरल स्टोर से बिक रहे थे चाइना...

जबलपुर के कृपाल चौक में जनरल स्टोर से बिक रहे थे चाइना चाकू, पुलिस की दबिश में खुलासा,

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में कृपाल चौक गोरखपुर स्थित पूर्णिमा जनरल स्टोर से लम्बे समय से चाइना चाकू बेचे जा रहे थे। इस बात का खुलासा आज पुलिस की दबिश में हुआ है।

पुलिस ने पूर्णिमा जनरल स्टोर से भारी मात्रा में चाइना चाकू बरामद कर दुकान संचालक ब्रजेश साहू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कृपाल चौक गोरखपुर में ब्रजेश साहू द्वारा अपनी पूर्णिमा जनरल स्टोर से अपराधिक तत्वों को चाइना चाकू बेचता है।

पुलिस को इस बात की जानकारी ऐसे लगी जब पुलिस ने एक अपराधिक तत्व को चाकू लहराते हुए पकड़ा। उसने बताया कि ब्रजेश साहू की दुकान से चाकू खरीदा है।

जिसपर पुलिस ने ब्रजेश साहू की दुकान पर दबिश दी। जहां से पुलिस ने तलाशी के दौरान 52 चाइना चाकू बरामद किए है।

मामले का खुलासा करने में सीएसपी आशीष जैन, थाना प्रभारी गढ़ा प्रसन्न कुमार शर्मा, उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक आशा माहोरे, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, नीरज तिवारी, आरक्षक संतोष जाट, गौरव तिवारी, शैलेन्द्र पाटकर, हेमंत पटेल, चालक राजेश्वर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
ऐसे हुआ है खुलासा-

गढ़ा सीएसपी को मुखबिर से सूचना मिली की सुविधा मार्केट चौपाटी के पास एक युवक बटनदार चाइना चाकू लिए हुए लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।

पुलिस ने दबिश दी तो एक युवक निखिल पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी देवीनगर छुई खदान को पकड़ा। जिसने पूछताछ में दोनों चाकू पूर्णिमा जनरल स्टोर कृपाल चौक के पास ब्रजेश साहू की दुकान से 500 रुपए में खरीदा था।

मुकादमगंज में विजय जनरल स्टोर से थोक में खरीदा था-

आरोपी ब्रजेश साहू से चाकुओं के संबंध मे पूछताछ पर उक्त चाकू गलगला बाजार मे विजय जनरल स्टोर के मालिक बेबू कटारिया उर्फ भगवानदास कटारिया की दुकान से खरीदना स्वीकार करते हुये बताया कि इससे पहले भी दो बार चाकू खरीदा हूं। आरोपी के कब्जे से 50 चाइनीज चाकू जब्त किए।

पुलिस ने मामले में निखिल पटेल एवं बृजेश साहू के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये फरार आरोपी बेबू कटारिया की तलाश शुरु कर दी है। जिसे पकडऩे के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Articles

Latest News