मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में आए बदलाव के चलते मौसम विभाग ने आज मंगलवार को राजधानी भोपाल और ग्वालियर सहित प्रदेश के 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से अगले दो दिनों तक राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना है।
बीती रात राजगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहाँ पारा छह दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी दिनों में तीव्र शीतलहर और घने कोहरे के प्रति नागरिकों को सचेत रहने की सलाह दी है।











