Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशकान्हा नेशनल पार्क में शिकारियों के बिछाए जाल में फंसा तेंदुआ,गश्ती दल...

कान्हा नेशनल पार्क में शिकारियों के बिछाए जाल में फंसा तेंदुआ,गश्ती दल ने आवाज सुनकर किया रेस्क्यू

मंडला। एमपी के मंडला स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व के सिझौरा बफर जोन में एक तेंदुआ शिकारियों द्वारा बिछाए गए लोहे के जाल में फंस गया। गश्ती दल की सतर्कता से समय रहते तेंदुए को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

बताया गया है कि चटुआखार बीट के कक्ष क्रमांक 1438 में ऑपरेशन वाइल्ड ट्रेप-2 के तहत गश्त कर रही टीम को वन्यजीव के कराहने की आवाज सुनाई दी। जिसपर टीम मौके पर पहुंच गई, देखा तो एक खेत की मेड़ के पास तेंदुआ फंदे में छटपटा रहा था। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और वन्यजीव डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ डॉक्टर संदीप अग्रवाल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया गया। इसके बाद कटर की मदद से लोहे का फंदा काटकर उसे मुक्त कराया। जांच में पता चला कि यह लगभग 5 वर्षीय नर तेंदुआ है। प्राथमिक उपचार और नापजोख के बाद तेंदुए की स्थिति सामान्य पाई गई।

Related Articles

Latest News