Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर- गौरीघाट शासकीय आयुर्वेद कालेजमें 487 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण एवं...

जबलपुर- गौरीघाट शासकीय आयुर्वेद कालेजमें 487 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वर्ण प्राशन

जबलपुर. गौरीघाट क्षेत्र स्थित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आज 1 फरवरी को बड़ी संख्या में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वर्ण प्राशन कराया गया.

यह आयोजन प्राचार्य डॉ एल एल अहिरवाल के नेतृत्व में शिशु एवं बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ गीता पांडे एवं डॉ सुनील जैन ने 487 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वर्ण प्राशन कराय.

रविवार होने के कारण अभिभावक बड़े उत्साह से अपने बच्चों का स्वर्ण प्राशन कराने संस्था में उपस्थित हुए.

बच्चों को होने वाली बीमारियों के बारे में और उन से बचाव के उपायों की जानकारी आए हुए बच्चों के अभिभावकों को दी गई. बच्चों की इम्युनिटी बढऩे से वे स्वस्थ रहते हैं और जल्दी जल्दी बीमार न पडऩे के कारण उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बहुत अच्छा होता है.

Related Articles

Latest News