Saturday, September 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशहॉस्टल में छात्रा के साथ रेप, सब्जी देने के बहाने आता था...

हॉस्टल में छात्रा के साथ रेप, सब्जी देने के बहाने आता था आरोपी

सागर। एमपी के सागर में खुरई स्थित सरकारी छात्रावास में 8 वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए करीब चार माह तक नाबालिगा को अपनी हवस का शिकार बनाया। छात्रा की तबियत बिगडऩे पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने तीन माह का गर्भ होना बताया। छात्रा भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भरती है। कोहेफिजा थाने में जीरो पर कायमी कर केस डायरी खुरई भेजी गई है।

पुलिस को पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह मूलतरू विदिशा जिले के गंजबासौदा के एक गांव की रहने वाली है। खुरई के हॉस्टल में रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही है। यहां पिछले दो साल से रह रही है। हास्टल में अल्ताफ नाम का युवक हॉस्टल में सब्जी देने आता था। सितंबर 2025 में वह जबरदस्ती छात्रा के कमरे में घुस आया।

दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी को जब भी मौका मिलता वह दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो उसने वार्डन व चौकीदार को बताया। वार्डन ने छात्रा के माता-पिता को बुलाया।

परिजन उसे 1 फरवरी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने तीन महीने का गर्भ बताया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद जीरो पर मामला कायम कर डायरी अग्रिम विवेचना के लिए खुरई थाना स्थानान्तरित कर दी है। खुरई पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Latest News