जबलपुर। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक और प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन वृहद स्तर पर हुआ आयोजन में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में एकत्र हुए फेडरेशन के पदाधिकारी ए सदस्य साथी गण।
स्वागत भाषण देते हुए जोनल सचिव रामेश्वर गांगे ने कहा कि फेडरेशन का इतिहास स्वर्णिम और हर स्तर के कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित संरक्षण का रहा है और आज भी उसी परम्परा के अनुसार कार्य हो रहा है। सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के प्रांतीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 10 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि 15 वर्षो तक कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को भी बिना शर्त नियमित किया जाए।
और नई भर्ती में आऊट सोर्स कर्मचारियों को 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। नई श्रम संहिता श्रमिकों, कमचारियों, महिलाओं के सुखद, सुरक्षित भविष्य की जगह उघोगपतियो के हित संवर्धन को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
फेडरेशन संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों, नियमित कर्मचारियों, कंपनी केडर कार्मिकों व सम्माननीय पेंशनर्स साथियों की समस्यायों के समाधान हेतु हर स्तर पर एकजुट होकर सकारात्मक प्रयास और कार्य करेगा।
फेडरेशन द्वारा कैशलैस बीमा, फ्रिंज बेनीफिट, वेतन विसंगति, बिजली सेक्टर में सभी कार्मिकों की सेवा निवृत्त आयु एक समान आदि विषयों पर जानकारी देते हुए
फेडरेशन के महामंत्री पाठक ने कहा कि बिजली सेक्टर में लम्बे समय के बाद नवीन ओ एस में 51000 हजार से अधिक नियमित पदों का सृजन कर भर्ती हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है जो कि बिजली सेक्टर की सभी कंपनियों के लिए नया जीवन देना अर्थात पुनर्जीवन है।
राकेश डी पी पाठक ने कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवार जनों के एक बेहतरीन कैशलेश बीमा योजना प्रारंभ कर दी है। किंतु आज तक कुछ बिजली कंपनियों ने योजना प्रारंभ नहीं की है, इतना विलंब क्यों जबकि सभी ने एक साथ आवेदन फार्म जमा किए थे।
फेडरेशन ने बिजली प्रबंधन से मांग की है कि शीघ्र सभी कर्मियों, पेंशनर्स को लाभ दिया जाए। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने मांग की कि बिजली कंपनियों में लगभग 15 वर्षों से कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों पर बिना शर्त तत्काल संविलियन अर्थात नियमित करें।
इस अवसर पर दीपेश दुबे, दिलीप शर्मा, महेंद्र भदोरिया, अनुजक, राकेश भैसारे, दीप बिहाणी, परमजीत सिंह, राजमणि, संकेत त्रिपाठी, कुमरन,जमिलुदीन अंसारी,इरफान उलहक,जेड एस अंसारी, विजय प्रजापत ने स्वागत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन एन के यादव ने और आभार प्रदर्शन मोहम्मद फरीद मंसूरी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों की संख्या में पधारे फेडरेशन के साथियों के सम्मान में उज्जैन फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मालवा की संस्कृति के अनुसार नाश्ता और भोजन की बेहतरीन व्यवस्था की थी जिसका सभी ने लुप्त उठाया।











