आखिरकार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। मंगलवार, 3 फरवरी को रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए टीजर रिलीज की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि टीजर ठीक 12 बजकर 12 मिनट पर जारी किया जाएगा।
टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के धमाकेदार टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
टीजर ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका
‘धुरंधर 2’, जिसे ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी कहा जा रहा है, का पोस्टर आउट होने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है। टीजर में रणवीर सिंह का दमदार और इंटेंस लुक देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
टीजर से साफ संकेत मिलता है कि इस बार रणवीर सिंह का किरदार पहले से भी ज्यादा खतरनाक और दमदार होने वाला है। फैंस कमेंट्स के जरिए फिल्म के लिए अपना प्यार और उत्साह जाहिर कर रहे हैं।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी है ‘धुरंधर 2’
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ के टीजर का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। दरअसल, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। फिल्म ने न सिर्फ शानदार कमाई की, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी लगातार ट्रेंड करती रही। पहले पार्ट की बंपर सफलता के बाद अब मेकर्स को ‘धुरंधर 2’ से भी बड़ी उम्मीदें हैं।
रणवीर सिंह का पोस्टर और कैप्शन बना चर्चा का विषय
टीजर से कुछ समय पहले रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर के साथ लिखा गया कैप्शन— “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है” फैंस को खासा पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।











