नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार तड़के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना होने के साथ ठंड का एहसास भी बढ़ गया है।
आधी रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा और आसमान में घने काले बादल छाए रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान आंधी-तूफान, तेज हवाओं, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहने का अनुमान है। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)






